बंजरिया: सदर अनुमंडल के सभी प्रखंडों में आंधी व बारिश के कारण मक्का की फसलों को 60% नुकसान पहुंचा है
सदर अनुमंडल के बंजरिया,पीपराकोठी, तुरकौलिया व कोटवा में आंधी व बारिश के कारण मक्का के 60 प्रतिशत फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि मक्का के फ़सलो को नुकसान पहुँचा है। किसान लगातार शिकायत कर रहे है। किसान सलाहकार को सभी पंचायतो के खेतों में घूम कर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट करने का आधिकारिक निर्देश दिया गया है।