नईसराय: नई सराय में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, किसी का भूसा तो किसी की उपज भीगी
नई सराय कस्बे में रविवार की शाम 5 बजे जमकर बारिश हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए चने और बेर के आकार के ओले भी गिरे। हालांकि, ओलावृष्टि की गति काफी तेज थी इस कारण कुछ ही समय में ओलों का ढेर लग गया। रविवार दोपहर तक मौसम में काफी गर्मी थी। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद मौसम में बदलाव आ गया और आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल लिया। शाम लगभग 5 बजे आधा घंटे तक बारिश हुई