महोबा: हवेली दरवाजा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर हमला, लाठी-डंडों और हॉकी से की गई पिटाई
Mahoba, Mahoba | Jun 29, 2026 पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों और हॉकी से हमला कर दिया गया। भीतरकोट निवासी 25 वर्षीय फरमान रोटी खरीदने गया था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।