ग्राम पंचायत भालीवाड़ा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरोग्यम का लोकार्पण किया गया। शनिवार दो बजे कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री संपत्तिया उइके ने लोकार्पण कर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा की सौगात दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनपद सदस्य लालजू मर्सकोले ने ग्राम की प्रमुख मांगों से अवगत कराया।