जतारा: कुर्राई मेले में घायल बच्ची के इलाज के लिए लोगों ने ₹70,000 की मदद की, बच्ची की हालत में सुधार, अब दूध-बिस्कुट खा रही है
घायल बच्ची के उपचार के लिए टीकमगढ़ जिले सहित दिगौड़ा क्षेत्र से कई अधिकारियों, कर्मचारियों, नेताओं, घोष समाज व आमजन के द्वारा गरीब परिवार की आर्थिक तौर पर मदद की गई। जिसमें घोष समाज द्वारा ₹26450 की मदद की गई। बच्ची के इलाज के लिए अभी तक लोगों द्वारा लगभग ₹70,702 का योगदान दिया गया है। इसके अलावा भी अन्य व्यक्तियों ने बच्ची के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गई है।