जतारा: दिगौड़ा में यूरिया की भारी कमी, ₹270 की बोरी ₹350 से ₹400 में बिक रही, समिति केंद्र पर किसानों की भीड़
दिगौड़ा में किसानों के लिए यूरिया को लेकर फिर से परेशानी हो रही है। यूरिया की प्रति बोरी की कीमत ₹270 है और प्राइवेट खाद विक्रेताओं जिले सहित दिगौड़ा क्षेत्र में यूरिया की प्रति बोरी 350 से ₹400 में किसानों को बेची जा रही है। प्राइवेट खाद विक्रेता किसानों से ज्यादा कीमत लेकर यूरिया बेच रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है।