पेण्ड्रा: जीपीएम में खनिज विभाग ने रेत और मुरुम के अवैध परिवहन के दौरान 2 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर किया ज़ब्त
जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिला गौरेला पेड्रा मरवाही के विभिन्न स्थानों का सघन जांच किया गया खनिज विभाग ने सोमवार को बताया कि सघन जांच के दौरान टिकरकला से 01 जेसीबी वाहन, रूमगा क्षेत्र से 01 टिप्पर एवं 01 ट्रैक्टर वाहन कोटमी क्षेत्र से मुरुम उत्खनन करते पाए जाने पर 01जेसीबी एवं 01 ट्रैक्टर को एवं 01 रेत के ट्रैक्टर वाहन को जप्त किया ।