नारदीगंज: नारदीगंज में बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला, मगध की आईजी विकास वैभव पहुंचे
नवादा जिले नारदीगंज में बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था,जिसके बाद पुलिस विभाग सख्त एक्शन में आ गया है। आईजी विकास वैभव ने एसपी अभिनव धीमान के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच की और एक-एक जानकारी हासिल की। आईजी के आगमन से माफियाओं में खलबली मच गई है। पुलिस ने अब तक 28 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।