टीकमगढ़: बाइक टक्कर के बाद सड़क पर संग्राम: चकरा तिराहे पर 15 मिनट तक चले घूंसे, वीडियो वायरल
टीकमगढ़ के चकरा तिराहा पर गुरुवार रात दो युवकों के बीच मामूली बाइक टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। करीब 15 मिनट तक चलता रहा।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष खुलेआम लड़ते नजर आ रहे हैं। फिलहाल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है और न ही किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है।