सागर नगर: कलेक्टर जनसुनवाई में ज़मीन कब्ज़े की शिकायत लेकर पहुंचा परिवार, 8 साल के बच्चे की बिगड़ी तबीयत
बंडा तहसील के ग्राम जमुनिया में जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए एक परिवार मंगलवारदोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचा। बाबूलाल पटेल और उनके भाई रामदास पटेल अपने पूरे परिवार के साथ हाथों में “सुन लो मोदी, सुन लो मोहन, इंसाफ करो-इंसाफ करो” लिखी तख्तियां लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार के बच्चे की तबियत बिगड गई।