ग्वालियर गिर्द: राजश्री अपार्टमेंट अग्निकांड: दवा कारोबारी पर मुकदमा दर्ज, गोदाम अवैध रूप से संचालित था
राजश्री अपार्टमेंट में पिछले दिनों आग लगने की घटना के बाद अब पुलिस ने दवा कारोबारी मनोज बठेजा के खिलाफ शुक्रवार शाम 4बजे मुकदमा दर्ज किया है उन्होंने दवाइयां का गोदाम बिना अनुमति के यहां बना रखा था नगर निगम की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है अपार्टमेंट का उपयोग आवास के लिए होना था लेकिन यहां गैर कानूनी रूप से गोदाम संचालित था