गौनहा: गौनाहा थाना क्षेत्र के हरकटवा गांव के समीप सरेह मे एक युवक के डुबने से मौत
गौनाहा थाना क्षेत्र के हरकटवा गांव के समीप सरेह मे एक युवक के डुबने से उसकी मौत हो गयी है। उसकी पहचान हरकटवा निवासी रामा नाथ के 38 वर्षीय पुत्र तेतर नाथ के रूप में हुआ है। परीजनों ने बताया कि वह सुबह मे खेत घुमने गया था। दोपहर तक वापस नही लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गयी। शाम मे साढ़े पांच बजे के करीब वह बरसात के पानी तैरता दिखाई दिया।