गौनहा: मेघौली चौक पर जीविका के तत्वाधान मे दीदी का पौधशाला कार्यक्रम के तहत नर्सरी का हुआ भव्य उद्घाटन
गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर पंचायत स्थित मेघौली चौक पर जीविका दिदी के सौजन्य से दीदी का पौधशाला कार्यक्रम के तहत नर्सरी का भव्य उद्घाटन पंडित जयप्रकाश मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।नर्सरी के उद्घाटन मे मुख्य अतिथि के रूप मे माधोपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रानू मिश्रा ने फीता काटकर किया।