गौनाहा थाना क्षेत्र के गौनाहा बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दंपति घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में ले गए। जहां पर दोनों घायलों का इलाज किया गया।वहीं घटना के बाद पुलिस मामले को लेकर छानबीन करने में जुटी हुई है।