गौनाहा थाना क्षेत्र के गौनाहा बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां तीनों घायलों का इलाज किया गया। वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।