गौनहा: बैरटवा गांव के समीप पंडई नदी में डूबने से एक बालक व एक बालिका की मौत, बचाने गई मां की नदी में डूबने के कारण हालत गंभीर
पंडई नदी में डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई है। जबकि दोनों बच्चों को बचाने गई मां भी नदी में डूब गई थी। डूबने की सूचना पर डेढ़ घंटा बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी से तीनों लोगों को निकाला। जिसमें दोनो बच्चों की मौत हो गई थी। जबकी बचाने गई मां जिंदा थी जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।