चंदला: चंदला विधायक ने खड्डी में ₹25 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया
चंदला विधानसभा के ग्राम पंचायत खड्डी में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे ₹25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने जनता से संवाद किया और विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कामता अहिरवार एवं कई भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।