चंदला: चंदला में रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ज़ब्त, अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप
चंदला-सरवई रोड पर, थाने से पहले, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर चंदला थाना में रखवाया गया है। आपको बता दे कि इन पर रॉयल्टी न होने के कारण खनिज निरीक्षक अशोक द्विवेदी और खनिज सर्वेयर मुनेंद्र सिंह पटेल ने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई से रेत का अवैध परिवहन करने वालो में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।