जानसठ: भोपा थाना पुलिस ने दबिश के दौरान दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद
थाना भोपा पुलिस ने दबिश के दौरान बुधवार शाम 5:00 बजे के आसपास दो शातिर बदमाश लक्ष्य और विशाल को गिरफ्तार किया गया,जिनके कब्जे से एक देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जो कि क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना को कार्य करने की फिराक में घूम रहे थे पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।