चिड़ावा: चिड़ावा में नववर्ष की रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, मारपीट में घायल 2 लोगों को गंभीर हालत में झुंझुनूं किया रेफर
चिड़ावा शहर के सूरजगढ़ मोड़ के पास गुरुवार देर रात आपसी रंजिश में हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।