चिड़ावा: लाल चौक पर नहर सत्याग्रह आंदोलन को दो वर्ष पूरे, किसान सभा के नेतृत्व में निकाली गई रैली
चिड़ावा-खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर चल रहे नहर सत्याग्रह आंदोलन को दो वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर गुरुवार को आंदोलन के 731वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रखते हुए लाल चौक से किढवाना गांव स्थित सरकारी विद्यालय के पास अमर शहीद स्मारक तक विशाल रैली निकाली गई।