चिड़ावा: चौरासिया मंदिर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन, 150 जरूरतमंदों को मिली राहत
सर्दी के मौसम में जरूरतमंद और गरीब लोगों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से स्वर्गीय बजरंग लाल हलवाई की स्मृति में उनके पुत्र हाल झुंझुनूं निवासी रामअवतार हलवाई एवं गणेश हलवाई द्वारा शहर के मुख्य बाजार स्थित बावलिया बाबा की साधना स्थली चौरसिया मंदिर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।