चिड़ावा: मंड्रेला सीएचसी में नववर्ष पर 2000वीं डिलीवरी और तीसरी बार जुड़वा बच्चों के जन्म पर जश्न का माहौल
नववर्ष 2026 की शुरुआत मंड्रेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बेहद खुशी और गर्व का अवसर लेकर आई। गुरुवार को मंड्रेला सीएचसी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 2000वीं नॉर्मल डिलीवरी को सफलतापूर्वक पूरा किया। खास बात यह रही कि यह डिलीवरी जुड़वा बच्चियों की थी, जो इस स्वास्थ्य केंद्र में तीसरी बार जुड़वा बच्चों की सफल डिलीवरी के रूप में दर्ज हुई।