चिड़ावा: चिड़ावा में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने 'दूध से नाता जोड़ो, नशे से नाता तोड़ो' मुहिम के तहत युवाओं को पिलाया दूध
युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और भारतीय संस्कृति के अनुरूप स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट चिड़ावा द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने युवाओं को केसरयुक्त गर्म दूध पिलाकर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया।