बागपत: ग्राम मीतली में भाजपा जिला कार्यकारिणी में राजपूत समाज की अनदेखी पर जताई नाराजगी
रविवार की दोपहर करीब तीन बजे अंतर्राष्ट्रीय राजपूत संसद के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयाग राणा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में राजपूत समाज की मजबूत भागीदारी के बावजूद उन्हें संगठन और अन्य स्तर पर उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बागपत जिले में राजपूत समाज के 34 गांव हैं और 90 हजार से अधिक वोटर है।