मेहदावल: गलत UPI आईडी पर भेजे गए ₹7,500 साइबर सेल ने वापस कराए, पीड़ित ने मेंहदावल पुलिस का जताया आभार
संतकबीरनगर पुलिस की साइबर सेल थाना मेंहदावल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गलत UPI आईडी पर ट्रांसफर हुए ₹7,500 की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराकर उसे बड़ी राहत दिलाई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे "क्रैक साइबर क्राइम" अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।