खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर पुलिस चौकी के सामने एनएच-27 पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार हामिद अली पुत्र जमालुद्दीन निवासी मगहर शेरपुर रेहरवा को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।