रीठी तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से समाधान योजना का लाभ लेने की अपील कर रही है
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के रीठी केंद्र के अंतर्गत इन दिनों बिजली विभाग की टीम गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं को समाधान योजना के प्रति जागरूक कर रही है। विभाग का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़कर उनके बकाया बिजली बिलों की समस्या का समाधान करना है