कोल: नुमाईश ग्राउंड,DM-SSP के द्वारा तीसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को ब्रीफ कर दिए ज़रूरी निर्देश
Koil, Aligarh | May 5, 2024 जिला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तीसरे चरण के मतदान के मद्देनजर चुनाव को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं जिला होमगार्ड कमांडेंट व अन्य लोगों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।