घिरोर: घिरोर चारागाह की जमीन पर किया गया कब्जा, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर
एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गांव उसनीधा में की कार्रवाई विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसनीधा में सैकड़ो लोगों ने चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती करना शुरू किया गुरुवार को अधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से अवैध कब्जा को हटवाते हुए चरागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराया