लखीसराय: श्रावणी मेला तैयारी बैठक का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया बहिष्कार, उपस्थिति रजिस्टर में नाम नहीं होने पर जताई नाराजगी
नगर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को श्रावणी मेला के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। मंगलवार की दोपहर 1:45 पर दूरभाष पर उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट में उन्हें पदेन सदस्य नहीं बनाए जाने पर उन्हे आपत्ती नहीं है।