जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में डीसी मनीष कुमार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लगभग 70 लोगों ने उपायुक्त से भेंट कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया।