समस्तीपुर: सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में छेका कार्यक्रम में बुलाने पर दो पक्षों में मारपीट
समस्तीपुर में सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में छेका कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। आरोप है कि रविवार सुबह पट्टेदार पक्ष के लोगों ने दरवाजे पर चढ़कर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर एक ही परिवार के पांच लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल