गुना नगर: दहेज प्रताड़ना मामले में एमपी पुलिस का आरक्षक दोषी, गुना जिला न्यायालय ने सुनाई 2 साल की सजा
गुना में जिला न्यायालय ने एमपी पुलिस के आरक्षक को दहेज प्रताड़ना में दोषी मानते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। 17 जनवरी को ADPO सपना गुप्ता ने बताया, फरवरी 2022 में शादी कर आरक्षक अमित रघुवंशी ने ₹25 लाख दहेज लेने के बाद कार की मांग पर पत्नी को लगातार प्रताड़ित किया। मार्च 2023 को गुना कैंट थाने में मामला दर्ज हुआ। अगस्त 2024 में सेवा से बर्खास्त किया गया।