दरभंगा: लवानी पुल के किनारे जंगल में मिला 28 वर्षीय युवक का शव, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया
बेनीपुर के बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लवानी पुल के किनारे जंगल से 28 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान लवानी गांव निवासी शत्रुधन यादव के पुत्र मंगणु यादव के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने बहेड़ा-बहेड़ी मुख्य सड़क को घंटों जाम...