नवाबगंज: बाराबंकी के एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बाराबंकी में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन करीब 9 बजे किया गया।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने परेड की सलामी ली गई एवं पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी, परेड और टोलीवार ड्रिल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट चेक किया गया।