मधेपुरा: परिसीमन सुधार और महिला आरक्षण को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने महागठबंधन के खिलाफ शहर में निकाला धिक्कार मार्च
मधेपुरा में बुधवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले सरकार के समर्थन और महागठबंधन के विरोध में एक व्यापक आक्रोश सह धिक्कार मार्च निकाला गया। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर आयोजित किया गया। मार्च की शुरुआत कॉलेज चौक से हुई, जो अनुमंडल कार्यालय तक गया।