पोड़ैयाहाट: लगातार बारिश से पोड़ैयाहाट प्रखंड में फसलें बर्बाद, पसई में 11 गोवंश की मौत
24 घंटे से भी ज्यादा समय से होने लगातार बारिश से पोड़ैयाहाट प्रखंड में फसलें बरबाद हो गई हैं। पसई में 11 गोवंशों की मौत हो गई है।प्रखंड के द्रुपद, मचखार, अमुआर, कैराडीह , तरखुत्ता,सकरी फुलवार आदि गांवों में खड़ी गेहूं,अरहर,प्याज ,सब्जी आदि को व्यापक नुकसान हुआ है।किसानों को सरकारी मदद की आवश्यकता है।