बगोदर: धवैया व संतरूपी में जिप सदस्य द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
बगोदर प्रखंड के अडवारा पंचायत के धवैया में 100 केवीए व जरमूने पश्चिमी पंचायत के संतरूपी में 63 केवीए विधुत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मंगलवार की दोपहर एक बजे जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने फिता काट कर किया।बताते चले कि धवैया व संतरूपी में लगा विधुत ट्रांसफार्मर जल गया था,जिसके कारण दोनों गांव के ग्रामीण को इस गर्मी काफी परेशानी हो रही थी।