मंसूरचक प्रखंड के साठा पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को एक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। तेघड़ा अनुमंडल के डीसीएलआर मनतेश्वर कुमार की देखरेख में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बिहार सरकार के घोषित 'सहयोग शिविर' कार्यक्रम के तहत जनसमस्याओं का समाधान करना था।