खुरई: मूढ़री में विद्युत विभाग की लापरवाही से चारा काटने गए किसान की मौत, हाइटेंशन तार के झटके से हुई मौत
Khurai, Sagar | Mar 18, 2025 मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे मूढ़री गांव में चारा काटने खेत पर गए किसान 50 वर्षीय राकेश अहिरवार के गले में हाइटेंशन लाइन का तार फंस गया जिससे किसान की घटना स्थल पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। करेंट इतना खतरनाक था कि शव के साथ आसपास की जमीन की घास तक जल गई। ग्रामीणों ने बताया कि तार केवल 4 फिट की ऊंचाई पर ही था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया