खोदावंदपुर: तेतराही गांव में घरेलू विवाद के करण ननद ने चाकू से वार कर भाभी का हाथ काटा
घरेलू विवाद में चाकू से वार कर ननद ने भाभी का हाथ काटने का मामला प्रकाश में आया है। बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव में गुरुवार की देर रात ननद ने ही भाभी के साथ मारपीट कर चाकू से वार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी महिला बाड़ा पंचायत के तेतराही निवासी परवेज आलम की पत्नी नूरी परवीन है। जिसका इलाज खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लिया गया।