खोदावंदपुर: मसुराज गांव में रंगदारी नहीं देने पर दी जान से मार देने की धमकी।
खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत रंगदारी के रूप में दस हजार रुपया देने में असमर्थ रहने पर जान से मार देने एवं बेटे का अपहरण कर लेने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव स्थित वार्ड दो निवासी जगदीश शाह की पत्नी महावती देवी ने स्थानीय पुलिस को इस घटना की लिखित सूचना दी है।