खोदावंदपुर: बकाये रुपये मांगना युवक को पड़ा महंगा, पड़ोस के युवक ने ही मारपीट कर किया जख्मी, बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव का
बरियारपुर पूर्वी पंचायत के मसुराज गांव में एक युवक को अपना बकाये चार हजार रुपये मांगना महंगा पड़ गया.पड़ोस के युवक ने उसे मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया और सपरिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. जख्मी युवक मसुराज गांव के वार्ड दो निवासी रामबाबू साह के पुत्र राजीव साह है।