खोदावंदपुर: मेघौल गांव में दुकान से समान नहीं खरीदने पर किया मारपीट मां-बेटा जख्मी।
मेघौल गांव में दुकान से समान नहीं खरीदने पर मारपीट की घटना में मां-बेटा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान मेघौल पंचायत के वार्ड ग्यारह निवासी स्वर्गीय किशुन महतो के पत्नी सुलेना देवी एवं उनके पुत्र राम अधीन महतो के रुप में की गयी।जख्मी को उसके परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदावन्दपुर में भर्ती करवाया।