खोदावंदपुर: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नुरुल्लाहपुर की तीन छात्राएं फरार, घर में मिली तीनों छात्राएं।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नुरुल्लाहपुर से तीन छात्राएं की अहली सुबह फरार हो गयी।फरार तीनों लड़कियां आपस में बहन है। जो विगत 29 मई को ही विद्यालय में दाखिला लिया था।प्राप्त जानकारी के अनुसार ये तीनों छात्राएं विद्यालय के पीछे खिड़की के रास्ते बाहर निकल गयी और तीनों चुपके से अपने घर समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के लड़ियारी गांव चली गयी।