तेज रफ्तार टेलर का कहर: दोस्त को स्टेशन छोड़ने जा रहे युवक की मौत, साथी गंभीर
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात टेलर की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय सन्नी कुमार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी उपेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मालीपुर निवासी सन्नी कुमार अपने दोस्त उपेंद्र कुमार को ट्रेन पकड़वाने के लिए बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान जमुआंव के पास तेज रफ्तार टेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सन्नी को इलाज के लिए मऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
रविवार सुबह सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात टेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
#Ballia #BeltharaRoad #Ubhav #Jamuav #RoadAccident #BikeAccident #HitAndRun #TailorTruck #SunnyKumar #RoadSafety #BreakingNews #UPNews #BalliaNews #AccidentNews #Mau #PoliceInvestigation #TrainStation #Malipur #SadNews #LiberalMediaBallia
Belthara Road, Ballia | Jul 26, 2026