समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों के संघर्ष की बड़ी जीत बताया है।
उन्होंने कहा, "जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर ज़माना चलता है। नौजवान अगर ठान लें, तो बदलाव को कोई रोक नहीं सकता।"
अवलेश सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की बुलंद आवाज़, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों और शिक्षा के मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि "युवा ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत हैं।"
#DharmendraPradhan