राजगढ़: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण कार्य योजना के तहत राजगढ़ ज़िले में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली नालसा की कार्य योजना के अनुसार सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब जिला एवं उप जिलों में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ केंद्रीय जेल ग्वालियर से ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस मौके पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष के द्वारा जिला जेल का निरीक्षण भी किया गया।