जौनपुर: कचगांव के पानी की टंकी वार्ड में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार
कचगांव के पानी की टंकी वार्ड निवासी राजकुमार और रमेश कुमार के बीच पैतृक जमीन व मकान को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच विवाद और गाली गलौज हो रहा था। तभी पुरुषों के हस्तक्षेप से मामला मारपीट में बदल गया